अब हर 9 नवंबर को मनाए रामोत्सव : हिन्दू समाज पार्टी

कटनी। हिंदुओं के पक्ष में अयोध्या का फैसला आने के बाद हिन्दू समाज पार्टी ने हर्ष व्यक्त किया है। पार्टी की राष्टिय अध्यक्ष किरण तिवारी, राष्टिय प्रवत्ता रामलखन तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष राजेश शुक्ला, कार्यालय प्रभारी कमलेश घोसाल, प्रदेश संगठन मंत्री अजय पांडेय, प्रदेश सचिव मनमोहम शुक्ला, प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं कोर कमेटी भोपाल के सदस्य अनिरुद्ध बजाज ने कहा कि आज सभी रामभक्तों को सही न्याय मिला है। अपने हक की लड़ाई में कइयों ने अपनी जान दी है। हमारे पार्टी के राष्टिय अध्यक्ष स्वर्गीय कमलेश तिवारी अयोध्या में राममंदिर निर्माण की लड़ाई लड़ रहे थे। हिन्दुओ के हक की लड़ाई लड़ते-लड़ते वे शहीद हो गए। ऐसे ही अन्य और भी व्यक्ति है जिन्होंने अपनी जान दी है। __आज अयोध्या का अंतिम फैसला हिन्दू पक्ष को मिला है। जो वास्तव में उन लोगों के लिए सच्ची श्रद्धांजलि है। जिन्होंने भगवान राम मंदिर की लड़ाई में अपनी जान दी है। इसी संबंध में हिन्दू समाज पार्टी देशवासियों से अपील करती है कि आज 9 नवंबर को कोर्ट से मिली वैधानिक जीत पर प्रतिवर्ष रामोत्सव के रुप मे मनाया जाए। वर्षों से चली आ रही राम मंदिर के अधिकारों की लड़ाई पर अंतिम फैसला आने के बाद सभी देशवासियों को फैसले का स्वागत करते हुए देश की अखंडता का और न्यायिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए। अपील का समर्थन करने वालो में शशिकांत विश्वकर्मा, अनंत गुप्ताए वैद्य सुरेंद्र विश्वकर्मा, महेंद्र सिंह राजपूत, राकेश चौदाहा, नरेंद्र बहरे, सूर्यकांत सोलंकी, जितेंद्र खरोटे, दिलीप सिंह तिवारी, सुनील सिंह परिहार, राजेश पांडेय, सुभाष मालाकार ने अयोध्या मंदिर का फैसला और पार्टी के अपील का स्वागत किया है।


Popular posts from this blog

27 की उम्र में पति बना 4 फुट का छोटू, अपने जैसी कद काठी वाली लड़की से रचाया निकाह

पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेस विधायक को पुलिस ऐसे ले गयी

आज से खुलेंगी किराना दुकानें, खरीद सकेंगे राशन, प्रशासन ने तय किए सब्जी के रेट, देखें लिस्ट