अब ठंडी होगी सबे की रात, 26 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान

 अपना लक्ष्य 


भोपाल प्रदेश का मौसम साफ होते ही ठंड बढ़ने लगी है। दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट हो रही है। न्यूनतम तापमान में 2.6 डिग्री नीचे चला गया है। दिन के तापमान में भी धीरे-धीरे गिरावट हो रही है। रविवार को दिन का तापमान 28.7 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2 डिग्री कम रहा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक-दो दिन में रात- दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला जाएगा। दो सप्ताह से मौसम खराब रहने और बादल छाए रहने की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी नहीं हुई, लेकिन अब एक-दो सप्ताह में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे चला जाएगा। इस बार ठंड पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ सकती है। बीते दो दिन में हुइ तापमान में गिरावट की वजह से लोगों ने गर्म कपड़े निकालने शुरु कर दिए हैं। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरआर त्रिपाठी का कहना है कि अब पश्चिमी विक्षोप के आने से ठंड बढ़ेगी।


Popular posts from this blog

27 की उम्र में पति बना 4 फुट का छोटू, अपने जैसी कद काठी वाली लड़की से रचाया निकाह

पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेस विधायक को पुलिस ऐसे ले गयी

आज से खुलेंगी किराना दुकानें, खरीद सकेंगे राशन, प्रशासन ने तय किए सब्जी के रेट, देखें लिस्ट