गुमराह करने वाला एसएडीओ निलंबित


रीवा जिले की प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने के लिए अधीनस्थ कार्यालयों के निरीक्षण तथा विकासखण्ड एवं ग्राम स्तरीय कर्मचारियों-अधिकारियों के निर्धारित मुख्यालय में रहने का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यालय में मुलाकात नाम से अभियान चलाया गया है। 



इसके तहत गत दिवस सहायक कलेक्टर शिशिर गेमावत तथा एसडीएम शिवांगी अग्रवाल द्वारा खण्डस्तर के कई कर्मचारियों के कार्यालय एवं मुख्यालय में निवास स्थान का सत्यापन कराया गया। इस क्रम में सहायक कलेक्टर तथा एसडीएम ने कृषि विस्तार अधिकारी रमेश प्रसाद दुबे, प्रभारी एसएडीओ के निर्धारित मुख्यालय में नईगढ़ी में निवास स्थान का सत्यापन का प्रयास किया गया। श्री दुबे दोनों अधिकारियों को भ्रमित करते रहे, काफी देर बाद उन्होंने एक मकान को अपना निवास बताया। दोनों अधिकारियों ने मकान में रहने वाली महिला से जब श्री दुबे के संबंध में जानकारी ली तो महिला ने श्री दुबे को पहचानने से ही इंकार कर दिया। श्री दुबे रीवा में निवास कर रहे हैं। उनके द्वारा मुख्यालय में निवास का झूठा प्रमाण पत्र दिया गया साथ ही उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया। 
इसे गंभीर कदाचरण मानते हुये ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रमेश प्रसाद दुबे नईगढ़ी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश दिये गये हैं। यह कार्यवाही मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के तहत की गई है।


Popular posts from this blog

27 की उम्र में पति बना 4 फुट का छोटू, अपने जैसी कद काठी वाली लड़की से रचाया निकाह

पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेस विधायक को पुलिस ऐसे ले गयी

आज से खुलेंगी किराना दुकानें, खरीद सकेंगे राशन, प्रशासन ने तय किए सब्जी के रेट, देखें लिस्ट