जम्मू कश्मीर के बाद मोदी सरकार का एक और बड़ा फैसला, 2 केंद्र शासित प्रदेशों के होगा विलय


दमन एंड दीव और दादर एंड नागर हवेली को मिलाने की योजना,अर्जुन मेघवाल ने लोकसभा में दी जानकारी बिल अगले सप्ताह,जम्मू कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा खत्म करने के बाद केंद्र की मोदी सरकार अब एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है, सरकार दो केंद्र शासित प्रदेशों दमन एंड दीव और दादर एंड नागर हवेली को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाने की योजना बना रही है,केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि इस संबंध में अगले हफ्ते एक बिल संसद में पेश किया जाएगा, उन्होंने कहा कि दादरा एंड नागर हवेली और दमन एंड दीव (मर्जर ऑफ यूनियन टेरिटेरीज) बिल 2019 अगले हफ्ते के लिए प्रस्तावित सरकारी कामकाज का हिस्सा है.


Popular posts from this blog

पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेस विधायक को पुलिस ऐसे ले गयी

इंदौर-तुलसी सिलावट के समर्थकों ने नगर निगम की टीम को वापस दौड़ा दिया।

पर्सनल लॉ बोर्ड की 17 को बैठक