खनिज का अवैध परिवहन करते पकडे गए 2 वाहन*


 सतना✍ कलेक्टर डॉ0 सतेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार उप संचालक खनिज प्रशासन श्रीमती दीपमाला तिवारी के मार्गदर्शन में बुधवार को खनिज एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नागौद क्षेत्र के सलैया में खनिज के अवैध परिवहन की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही में 2 वाहन पकडे गए है। जांच के दौरान बिरसिंहपुर निवासी संदीप कुमार द्विवेदी के ट्रक क्रमांक MP 19 HA 9728 को खनिज रेत एवं सितपुरा निवासी सुभाष त्रिपाठी के वाहन क्रमांक MP 19 GA 1977 को खनिज स्टोनडस्ट का वैधानिक अभिवहन पास के बिना परिवहन करते पाया गया। 
       कार्यवाही में तहसीलदार नागौद सर्वश्री आर पी तिवारी, खनिज निरीक्षक पवन कुशवाहा, आशुतोष मिश्रा तथा कमल परस्ते मौजूद रहे।



Popular posts from this blog

पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेस विधायक को पुलिस ऐसे ले गयी

27 की उम्र में पति बना 4 फुट का छोटू, अपने जैसी कद काठी वाली लड़की से रचाया निकाह

आज से खुलेंगी किराना दुकानें, खरीद सकेंगे राशन, प्रशासन ने तय किए सब्जी के रेट, देखें लिस्ट