नोटबंदी के 3 साल- ममता, प्रियंका ने बताया राष्ट्रीय आपदा

नई दिल्ली। देश में नोटबंदी को तीन साल हो गए और अर्थव्यवस्था के इतिहास में आज यानी 8 नवंबर का दिन एक विशेष दिन के तौर पर दर्ज है। अब से तीन साल पहले यानी 2016 में 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित करते हुए 500 और 1000 के नोट को बंद करने का ऐलान किया था। नोटबंदी को लेकर विपक्ष हमेशा मोदी सरकार पर हमलावर रहा है। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नोटबंदी एक साबित हुई है जिसने देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया। प्रियंका ने आठ नवंबर को नोटबंदी के तीन साल पूरे होने के मौके पर मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा, नोटबंदी को तीन साल हो गए। सरकार और इसके नीम-हकीमों द्वारा किए गए, नोटबंदी सारी बीमारियों का शर्तिया इलाज के सारे दावे एक-एक करके धराशायी हो गए।


Popular posts from this blog

27 की उम्र में पति बना 4 फुट का छोटू, अपने जैसी कद काठी वाली लड़की से रचाया निकाह

पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेस विधायक को पुलिस ऐसे ले गयी

आज से खुलेंगी किराना दुकानें, खरीद सकेंगे राशन, प्रशासन ने तय किए सब्जी के रेट, देखें लिस्ट