पीएम मोदी ने शेषन के निधन पर जताया शोक, कहा चुनाव सुधार के लिए हमेशा याद किए जाएंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त तिरुनेल्लई नारायण अय्यर शेषन (टीएन शेषन) के निधन पर गहरा शोक जताया। पीएम मोदी ने अपने ट्विटर हैंडल पर टीएन सेषन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा कि उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है। उनके द्वारा शुरु किए गए चुनाव सुधार ने लोकतंत्र को मजबूती दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'शेषन एक शानदार जनसेवक थे। उन्होंने पूरी लगन और ईमानदारी के साथ भारत की सेवा की। चुनाव सुधारों के लिए किए गए उनके प्रयासों ने हमारे लोकतंत्र को मजूबत बनाया है। उनके निधन से गहरा दुख पहुंचा है। 86 वर्षीय टीएन शेषन का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से चेन्नई में निधन हो गया


Popular posts from this blog

27 की उम्र में पति बना 4 फुट का छोटू, अपने जैसी कद काठी वाली लड़की से रचाया निकाह

पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेस विधायक को पुलिस ऐसे ले गयी

आज से खुलेंगी किराना दुकानें, खरीद सकेंगे राशन, प्रशासन ने तय किए सब्जी के रेट, देखें लिस्ट