प्रियंका-निक ने खरीदा घर, रियल स्टेट में बना रिकॉर्ड

मुंबई। बालीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने अमेरिका में एक घर खरीदा है, जिसने वहां रियल स्टेट में रिकॉर्ड बन गयाप्रियंका इंडिया और अमेरिका, दोनों ही देशों को अपना घर बना चुकी हैं। खबर आ रही है कि देसी गर्ल प्रियंका ने एक अनोखा रिकॉर्ड तोड़ दिया है। प्रियंका और निक जोनास ने लॉस ऐंजलिस में 144 करोड़ रुपए की कीमत का घर खरीदा है। एनसिनो में खरीदे गए इस घर की कीमत ने यहां के रियल स्टेट में रिकॉर्ड बना लिया है। रिपोर्ट के अनुसार निक और प्रियंका ने 20,000 वर्ग फुट की संपत्ति खरीदी है और इसके लिए उन्होंने 20 मिलियन डॉलर (144 करोड़ रुपए) खर्च किये हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक की इस नई प्रॉपर्टी में 7 बेडरूम, 1 बाथरूम और काफी बड़ी खुली जगह है। प्रियंका का यह घर उनकी जेठानी सोफी टर्नर के घर से भी बड़ा है


Popular posts from this blog

27 की उम्र में पति बना 4 फुट का छोटू, अपने जैसी कद काठी वाली लड़की से रचाया निकाह

पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेस विधायक को पुलिस ऐसे ले गयी

आज से खुलेंगी किराना दुकानें, खरीद सकेंगे राशन, प्रशासन ने तय किए सब्जी के रेट, देखें लिस्ट