सरकार के फैसलों का एक माह तक प्रचार करेगी कांग्रेस

आज से शरु किया जा रहा है प्रदेश में कांग्रेस द्वारा विशेष अभियान


भोपाल। मुख्यमंत्री कमल नाथ की अगुवाई में मध्यप्रदेश में सरकार बने हुए ग्यारह महीने पूरे हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी सरकार के कामकाज और जनहित में लिए गए फैसलों की जानकारी जनता को देगी। इसके लिए एक महीने का विशेष अभियान आज मुख्यमंत्री कमल नाथ के जन्म दिन से शुरु कर दिया गया है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने इस संबंध में जिला अध्यक्षों को पत्र लिखकर निर्देश दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री कमल नाथ का आज 18 नवंबर को जन्म दिन है। उन्होंने 17 दिसंबर 2018 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। लिहाजा कांग्रेस पार्टी ने 18 नवंबर से 17 दिसंबर तक यानी एक महीने का प्रचार-प्रसार का पूरा कार्यक्रम तैयार किया है। यह अभियान राजधानी भोपाल से लेकर संभाग, जिला, ब्लाक तक एक साथ चलाया जाएगा। मकसद नाथ के जनहितैषी फैसलों की आम जनता तक पहुंचाना है।


Popular posts from this blog

27 की उम्र में पति बना 4 फुट का छोटू, अपने जैसी कद काठी वाली लड़की से रचाया निकाह

पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेस विधायक को पुलिस ऐसे ले गयी

आज से खुलेंगी किराना दुकानें, खरीद सकेंगे राशन, प्रशासन ने तय किए सब्जी के रेट, देखें लिस्ट