पंजाब पुलिस महिलाओं को रात में छोड़ेगी घर, मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश

 


✍एक दिन पहले ही एसपी हरदोई ने युवती को रात में अकेला देख घर भिजवाया था


          लखनऊ/चंडीगढ़ (विजय आनंद वर्मा)। देश में महिलाओं के साथ बढ़ रहीं बलात्कार की घटनाओं एवं हैदराबाद की महिला डॉक्टर के साथ हुई रेप व जलाकर की गई हत्या की लोमहर्षक घटना के बाद पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार ने फैसला लिया है कि पंजाब पुलिस महिलाओं को रात में घर तक छोड़ेगी। बताते चलें कि एक दिन पहले ही यूपी के हरदोई जिले की पुलिस ने रात में अकेले जा रही एक कामकाजी युवती को घर तक भिजवाया था।
           उधर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि वह रात 9 बजे से सुबह 6 बजे के बीच आवशयकता पड़ने पर एवं कामकाजी महिलाओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाएं।


Popular posts from this blog

27 की उम्र में पति बना 4 फुट का छोटू, अपने जैसी कद काठी वाली लड़की से रचाया निकाह

पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेस विधायक को पुलिस ऐसे ले गयी

आज से खुलेंगी किराना दुकानें, खरीद सकेंगे राशन, प्रशासन ने तय किए सब्जी के रेट, देखें लिस्ट