पति ने पत्नी के सामने बरसों किया अंधे होने का नाटक, सच्चाई जानकर हो जाएंगे इमोशनल

ऐसा कहा जाता है की मनुष्य को चित्र की नहीं, चरित्र की पूजा करनी चाहिए | क्योंकि मनुष्य के जीवन में खूबसूरती उसका एक दिन साथ छोड़ देती है | लेकिन उसका चरित्र उसका साथ कभी भी नहीं छोड़ता है | आज हम आपको ऐसी कहानी सुनाने जा रहे है जिसे सुनने के बाद आपकी भी आँखे भीग जायेगी | आप भी कहेंगे की प्यार हो तो ऐसा.


यह कहानी है कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की | यहाँ एक रहिस खानदान का लड़का रहता है | जिसका नाम शिवम् था | जब वह एक दिन कॉलेज जा रहा था तो उसे एक लड़की दिखाई दी | उसे देखते ही शिवम् को उससे प्यार हो गया | कुछ दिनों तक शिवम् ने उसे फॉलो किया और जब उसे लगा की उसे लड़की को प्रपोज़ कर देना चाहिए तो उसने प्रपोज़ कर दिया |



लेकिन लड़की को पता था की यह लड़का बेंगलुरु के सबसे अमीर घराने के लड़को में से एक है | यह जानते हुए उसने लड़के के प्रपोसल को ठुकरा दिया | लेकिन लड़का हार मानने वालो में से नहीं था | वह अपने पिता के पास गया और उन्हें पूरी बात बताई | शिवम् अपने माता-पिता के साथ लड़की के घर चला गया | अचानक शिवम् को अपने माता-पिता के साथ देखकर लड़की काफी डर गयी | लेकिन लड़की के माता-पिता ने यह रिश्ता कबूल कर लिया |


उन्होंने सोचा की अब उनकी बेटी की जिंदगी अच्छी बन जायेगी | लड़की बेहद खूबसूरत और समझदार थी | शिवम् उससे बेहद प्यार करता था | उनकी लव स्टोरी काफी अच्छी चल रही थी | अचनाक लड़की को एक बीमारी हो गयी | जिससे उसका चेहरा बेकार होने लगा | उसकी खूबसूरती दिनों-दिन कम होने लगी |


शिवम् की वाइफ को यह भय सताने लगा की कहीं शिवम् उसकी बदसूरती देखकर उसे छोड़ ना दे | इस कारण वह काफी कमजोर भी हो गयी थी | लेकिन अचानक से उसे सुचना मिली की उसके पति का एक्सीडेंट हो गया है और उन्होंने अपनी दोनों आँखों खो दी है तो पत्नी को काफी बुरा लगा | लेकिन उसे यकीन हो गया की अब शिवम् उसे नहीं छोड़ेगा | अब शिवम् लड़की का चेहरा नहीं देख सकता था |


कुछ सालो तक यह सब चलता रहा | लेकिन लड़की की बीमारी इतनी अधिक हो गयी थी की उसे बचाया नहीं जा सका | इसके कुछ ही समय बाद लड़के ने शहर छोड़कर जाने का फैसला किया | लेकिन अचानक उसे एक पडोसी मिल गया और उसने पुछा की भाई तुम देख नहीं सकते हो | अब अनजान शहर में कहाँ जाओगे | फिर जो शिवम् ने जवाब दिया, वह सुनकर आपके भी पेरो तले से जमीन खिसक जायेगी 


शिवम् ने पडोसी को बताया की मैं कभी भी अँधा नहीं था | यदि मेरी पत्नी को यह पता चलता की मैं देख सकता हूँ तो उसे लगता की मेरा प्यार उसके प्रति कम हो गया है | इससे वह और भी कमजोर हो जाती और वह दुनिया छोड़कर चली जाती | पडोसी यह सुनकर सन्न रह गया  उसने सोचा की आज भी ऐसे लोग दुनिया में यह कितना अच्छा है | दुनिया में ऐसे लोग भगवान् के किसी अवतार से कम नहीं है | यह थी शिवम् की प्रेम कहानी 


दोस्तों यदि आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो शेयर करना ना भूले | इसके अलावा आपके पास भी ऐसी कोई लव स्टोरी हो तो हमे तुरंत बताये |


Popular posts from this blog

27 की उम्र में पति बना 4 फुट का छोटू, अपने जैसी कद काठी वाली लड़की से रचाया निकाह

पैदल यात्रा निकाल रहे 2 कांग्रेस विधायक को पुलिस ऐसे ले गयी

आज से खुलेंगी किराना दुकानें, खरीद सकेंगे राशन, प्रशासन ने तय किए सब्जी के रेट, देखें लिस्ट